Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

आधी आबादी को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, सीएम हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा कर दिए कई निर्देश

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने राज्य की महिलाओं को...

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश दिए. सीएम ने स्पष्ट कहा कि झारखंड की आधी आबादी बेहद हुनरमंद है और अब उन्हें आगे बढ़ने के लिए एक नया प्लेटफॉर्म देने का वक्त आ गया है. स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हमारी माताओं-बहनों को कॉम्प्रिहेंसिव (व्यापक) ढंग से मदद दी जाए, ताकि वे अपने हुनर, मेहनत और प्रतिभा के दम पर तेजी से आत्मनिर्भर बन सकें. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर समयबद्ध तरीके से पहुंचे ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिल सके.

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला मामलाः कारोबारी राजेंद्र ने सिम कार्ड रिलीज करने की मांग, 6 जून को अगली सुनवाई

सीएम ने सौंपा टास्क

• महिला सशक्तिकरण: मइयां योजना की लाभार्थियों को महिला समूहों से जोड़ने, ‘दीदी कैफे’ का विस्तार करने और ‘पलाश ब्रांड’ को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए.
• ग्रामीण अवसंरचना: आवास निर्माण के कार्यों में तेजी लाने और ‘जोहार परियोजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया.
• पर्यावरण और रोजगार: ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ को कार्बन क्रेडिट से जोड़कर ग्रामीणों की आय बढ़ाने की नई राह तलाशने को कहा.

यह भी पढ़ें: रांची नगर निगम के 652 डिफॉल्टर्स पर 11.50 करोड़ रुपये बकाया, बड़े संस्थान और बैंक वर्षों से नहीं जमा कर रहे बिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *