हजारीबाग: कोनार डैम से निकली 42 किलो की विशालकाय मछली, देखने उमड़ी भीड़

Hazaribagh: कोनार डैम में मंगलवार को उस समय लोगों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई, जब स्थानीय मछुआरों के जाल में करीब...

कोनार डैम से निकली 42 किलो की विशालकाय मछली, देखने उमड़ी भीड़
कोनार डैम से निकली 42 किलो की विशालकाय मछली, देखने उमड़ी भीड़

Hazaribagh: कोनार डैम में मंगलवार को उस समय लोगों की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई, जब स्थानीय मछुआरों के जाल में करीब 42 किलोग्राम वजनी विशालकाय मछली फंस गई. पानी से बाहर निकलते ही मछली का आकार देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए. कांटे पर तौलने के बाद उसका वजन 42 किलो निकला, जिसके बाद यह खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई.

असामान्य हलचल महसूस हुई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय मछुआरे रोज की तरह डैम में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान जाल में असामान्य हलचल महसूस हुई. जाल इतना भारी हो गया कि उसे बाहर निकालने के लिए कई मछुआरों को एक साथ मशक्कत करनी पड़ी. काफी प्रयास के बाद जब जाल को किनारे लाया गया, तो उसमें फंसी विशालकाय मछली को देखकर सभी दंग रह गए. 42 किलो की मछली मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग और डैम घूमने आए पर्यटक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते डैम का किनारा लोगों की भीड़ से भर गया. हर कोई इस दुर्लभ मछली को नजदीक से देखने और उसके साथ तस्वीर खिंचवाने को उत्सुक दिखाई दिया. स्थानीय मछुआरों का कहना है कि कोनार डैम में समय-समय पर बड़ी मछलियां पकड़ में आती रही हैं, लेकिन 42 किलोग्राम वजन की मछली मिलना बेहद दुर्लभ घटना है. उनका मानना है कि हाल के वर्षों में डैम से पकड़ी गई यह सबसे बड़ी और वजनी मछलियों में से एक है.

मछली की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी

इस विशालकाय मछली की चर्चा पूरे क्षेत्र में बनी हुई है. मत्स्य पालन से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम ग्रामीणों में भी इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. कई लोगों का मानना है कि कोनार डैम की समृद्ध जल संपदा और अनुकूल वातावरण के कारण यहां आज भी इतनी बड़ी मछलियां पाई जाती हैं, जो इस जलाशय की विशेष पहचान हैं.

AlsoRead:लापुंग ऑनर किलिंग: सास की बेरहमी से हत्या करने वाली कलयुगी बहू को उम्रकैद, बेटे की गवाही ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *