कोडरमा में गिट्टी लदा हाईवा पलटी, चालक घायल

Koderama: थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित लठबहिया मंदिर के समीप गिट्टी लदा एक हाईवा पलट गया, जिससे...

कोडरमा मे गिट्टी लदा हाईवा पलटी

Koderama: थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग के कोडरमा घाटी स्थित लठबहिया मंदिर के समीप गिट्टी लदा एक हाईवा पलट गया, जिससे हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार उक्त हाईवा कोडरमा के डोमचांच से गिट्टी लोड कर कोडरमा घाटी के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था.

हाईवा का चक्का फिसल गया

इसी दौरान कोडरमा घाटी के लठबहिया मंदिर के समीप एक तीखे  मोड पर ट्रक अनियंत्रित हो गई. हालांकि चालक द्वारा ब्रेक लगाया गया, लेकिन ढ़लाननुमा मोड़ होने के कारण हाईवा का चक्का फिसल गया और हाईवा वहीं सड़क किनारे पलट गया. इधर घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा के कर्मी सागर कुमार गिरी घटना स्थल पर पहुंचे और हाईवा के केबिन में फंसे चालक को केबिन से बाहर निकाल कर अपने निजी वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा भिजवाए, जहां उसका इलाज जारी है. समाचार लिखे जाने तक घायल का नाम पता नहीं चल पाया. वही इस घटना की सूचना कोडरमा पुलिस को मिली, जिसके पश्चात कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग वाहन घटनास्थल पर पहुंची और उक्त हाईवा को क्रेन के माध्यम से घाटी से बाहर निकलने में जुट गई है.

AlsoRead:लापुंग ऑनर किलिंग: सास की बेरहमी से हत्या करने वाली कलयुगी बहू को उम्रकैद, बेटे की गवाही ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *