कोडरमा: सफाई मित्रों के सम्मान में आयोजित हुआ नमस्ते दिवस कार्यक्रम

Koderma: नगर परिषद द्वारा नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों को जागरूक करने और उनके सम्मान के उद्देश्य से नगर परिषद कार्यालय...

कोडरमा
नमस्ते दिवस कार्यक्रम

Koderma: नगर परिषद द्वारा नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों को जागरूक करने और उनके सम्मान के उद्देश्य से नगर परिषद कार्यालय सभागार में सम्मान-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी शंभू प्रसाद कुशवाहा की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

केंद्र सरकार की संयुक्त पहल है नमस्ते योजना

नगर प्रबंधक राजेश प्रसाद ने बताया कि नमस्ते योजना सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जा रही है. इसका उद्देश्य सफाई मित्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें समाज में सम्मान दिलाना और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सफाई व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं पेशेवर बनाना है.

आधुनिक उपकरणों से सुरक्षित होगी सफाई व्यवस्था

उन्होंने बताया कि नगर परिषद मशीनों और आधुनिक उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है, जिससे सफाई कार्य अधिक सुरक्षित तरीके से किया जा सके. साथ ही नागरिकों में स्वच्छता और सफाई कर्मियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार विकसित करने का भी प्रयास किया जा रहा है.

ALSO READ: जामताड़ा सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर, एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों की दी गई जानकारी

PPE किट देकर किया सम्मानित, स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगा

कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें PPE किट, मास्क और ग्लव्स वितरित किए गए. उनके बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त उपलब्ध कराई गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *