पलामू: उपायुक्त के निर्देश पर अनाथ बच्चों के घर पहुंची प्रशासनिक टीम, हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा

Palamu: पलामू उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत के निर्देश पर मंगलवार को हुसैनाबाद प्रखंड की लोटनियां पंचायत अंतर्गत बरडीहा गांव में चार अनाथ...

Palamu
बच्चों से बात करती प्रशासनिक टीम

Palamu: पलामू उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत के निर्देश पर मंगलवार को हुसैनाबाद प्रखंड की लोटनियां पंचायत अंतर्गत बरडीहा गांव में चार अनाथ बच्चों के घर प्रशासनिक टीम पहुंची. हुसैनाबाद अंचल अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस.के. रवि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बच्चों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान डॉ. रवि ने चारों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया.

चारों बच्चों को मिलेगा पत्र योजनाओं का लाभ 

अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि चांदनी कुमारी (17), नंदिनी कुमारी (15), शिवानी कुमारी (7) और शिवम कुमार (5) को सरकार की सभी पात्र योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा. इसमें स्पॉन्सरशिप योजना के तहत पात्र बच्चों को प्रतिमाह चार हजार की सहायता, बैंक खाता खुलवाने, शिक्षा से जोड़ने, साइकिल, किताब-कॉपी व अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. राशन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही शौचालय निर्माण और गैस चूल्हा उपलब्ध कराने की भी कार्रवाई होगी. संबंधित अधिकारियों को बच्चों की नियमित निगरानी और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

समाजसेवी के एक्स पोस्ट के बाद पलामू उपायुक्त ने लिया संज्ञान 

गौरतलब है कि बरडीहा गांव के इन चार अनाथ बच्चों की दयनीय स्थिति समाजसेवी सतीश शर्मा की सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म से सामने आने के बाद पलामू उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर भेजने का निर्देश दिया था. प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि चारों बच्चों की देखभाल अपने बच्चों की तरह की जाएगी और उन्हें किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी. साथ ही अंचल अधिकारी ने बच्चों को फल खाद्य सामग्री दिया. इस मौके पर मुखिया विनोद सिंह, समाजसेवी सतीश शर्मा सहित कई संबंधित विभाग के कर्मी व ग्रामीणों मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: कोनार डैम से निकली 42 किलो की विशालकाय मछली, देखने उमड़ी भीड़

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *