Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: बातों में उलझाकर ATM कार्ड बदला, खाते से उड़ा लिए 97 हजार रुपये

Hazaribagh: शहर के मटवारी गांधी मैदान स्थित केनरा बैंक के एटीएम में एक सेवानिवृत्त एलआईसी कर्मचारी को बातों में उलझाकर उनका एटीएम...

atm card frud

Hazaribagh: शहर के मटवारी गांधी मैदान स्थित केनरा बैंक के एटीएम में एक सेवानिवृत्त एलआईसी कर्मचारी को बातों में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया गया. इसके बाद उनके बैंक खाते से दो किश्तों में कुल 97 हजार रुपये निकाल लिए गए. मामले को लेकर पीड़ित ने कोर्रा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस जांच में जुट गई है.

ATM से पैसे निकालने पहुंचे थे पीड़ित

आवेदन के अनुसार, पीड़ित भगवान राम आज केनरा बैंक के एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गए थे. इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और उन्हें बातचीत में उलझा लिया. एक युवक ने कहा कि उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया है, जबकि दूसरा लगातार उनसे बात करता रहा.

झांसे में लेकर बदल दिया कार्ड

बातचीत के दौरान आरोपियों ने चुपके से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसकी जगह दूसरा कार्ड थमा दिया. भगवान राम बिना किसी संदेह के कार्ड जेब में रखकर घर लौट आए. बाद में उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब मोबाइल पर खाते से पैसे निकाले जाने का संदेश आया.

 दो बार में निकाले गए 97 हजार रुपये

पीड़ित के मोबाइल पर पहले 70 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया. इसके बाद वे तुरंत केनरा बैंक पहुंचे और बैंक अधिकारियों को पूरी जानकारी दी. जांच में पता चला कि उनके पास जो एटीएम कार्ड है, वह किसी शकील अहमद नामक व्यक्ति का है. इसी बीच आरोपियों ने अगले दिन भी खाते से 27 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस प्रकार कुल 97 हजार रुपये खाते से उड़ा लिए गए.

CCTV फुटेज के आधार पर होगी पहचान

मामले की शिकायत मिलने के बाद कोर्रा थाना पुलिस जांच में जुट गई है. आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने बैंक प्रबंधन से एटीएम और बैंक परिसर के सीसीटीवी फुटेज की मांग की है. फुटेज के आधार पर संदिग्ध युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम में किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और न ही अपना कार्ड या पिन किसी को बताएं. यदि एटीएम में किसी प्रकार की समस्या हो तो सीधे बैंक कर्मचारियों या हेल्पलाइन से संपर्क करें. इससे इस तरह की ठगी से बचा जा सकता है.

AlsoRead:News Wave Special : लोकसभा में राज्य के किस सांसद ने बुलंद की जनता की आवाज और कौन रहा खामोश, सदन में पूछे गये 1056 सवाल

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *