Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: विष्णुगढ़ में मासूम से दरिंदगी के खिलाफ BJP का बंद, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, वाहनों की लगी कतार

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत विष्णुगढ़ में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी नृशंस हत्या के...

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले अंतर्गत विष्णुगढ़ में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी नृशंस हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस अपराध के विरोध में बीजेपी द्वारा सोमवार को बुलाए गए विष्णुगढ़ बंद का व्यापक असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है.

सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, यातायात ठप:

सुबह से ही बीजेपी के स्थानीय नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं. प्रदर्शनकारियों ने विष्णुगढ़ के मुख्य चौराहों और सड़कों को जाम कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. दुकानदारों ने भी इस घटना के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए स्वतःअपनी दुकानें बंद रखी हैं. बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है और लंबी दूरी की गाड़ियां भी जगह-जगह फंसी हुई हैं.

Read Also: हजारीबाग में रामनवमी के उत्साह पर मातम का साया, 5 लोगों की हुई मौत, 600 से अधिक घायल

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की गई थी. दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद से ही स्थानीय ग्रामीणों और राजनीतिक दलों में भारी उबाल है.लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में अब तक ठोस कार्रवाई करने और सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने में नाकाम रहा है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *