Hazaribagh : कटकमदाग थाना क्षेत्र के सलगांवा रेलवे पुल के समीप शनिवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए. सूचना मिलने पर कटकमदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार युवती रेलवे ट्रैक के किनारे जा रही थी. इसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसे गंभीर चोटें लगीं और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हालांकि पुलिस अभी इस घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. खबर लिखे जाने तक मृत युवती की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस आसपास के गांवों और विभिन्न थाना क्षेत्रों में युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि मृतका के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस युवती की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.
Also Read : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन : गढ़वा शाखा के लिये 22 जून को होगा मतदान, 19 से होगा नामाकंन
