Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: केरेडारी में चंद्रगुप्त कंपनी पर बमबारी, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी खुली चेतावनी

Hazaibagh : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त कंपनी में बीती रात (10 जुलाई) करीब 10:30 बमबारी की घटना की ज़िम्मेवारी...

Hazaibagh : जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त कंपनी में बीती रात (10 जुलाई) करीब 10:30 बमबारी की घटना की ज़िम्मेवारी राहुल दुबे गैंग ने लिया है. सोशल मीडिया पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया हैं, कि आर. एस. यादव, यह घटना सिर्फ तुम्हारा कान का पर्दा खोलने के लिए थी. इसके बाद भी अगर तुम सिस्टम में नहीं आए, तो अगली बार तुम्हारे ऑफिस पर हमला होगा.

ड्राइवर, स्टाफ और मुंशी को दी जान से मारने की धमकी:

गैंग ने अपनी धमकी में बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा है कि अगली बार निशाने पर सिर्फ गाड़ियां नहीं, बल्कि वहां काम करने वाले लोग होंगे. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, अगली बार साइड पर खड़ी हाईवा गाड़ियों को नहीं, बल्कि उसमें मौजूद ड्राइवर और स्टाफ को निशाना बनाया जाएगा. गैंग का कहना है कि वे किसी गरीब ड्राइवर, स्टाफ या मुंशी की जान नहीं लेना चाहते, लेकिन यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो जो भी साइड पर दिखेगा, उसकी हत्या कर दी जाएगी.

लोकल कमेटी और ट्रांसपोर्टर्स को भी अल्टीमेटम:

इस धमकी भरे मैसेज में केवल आर. एस. यादव ही नहीं, बल्कि कोयला परिवहन और स्थानीय कामकाज से जुड़ी कमेटियों को भी लपेटे में लिया गया है. गैंग ने एक आवश्यक सूचना जारी करते हुए सभी स्थानीय कमेटियों और ट्रांसपोर्टर्स को सचेत किया है कि वे इस घटना से सबक लें और होश में आएं, अन्यथा आर. एस. यादव के साथ-साथ उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *