हजारीबाग: कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती का संकल्प, आंदोलन की राह पर चलने का आह्वान; मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भी हुई चर्चा

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को झारखंड कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद...

Hazaribagh: Congress Resolves to Strengthen Organisation
Hazaribagh: Congress Resolves to Strengthen Organisation

Hazaribagh: विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को झारखंड कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव ने की, जबकि संचालन प्रखंड प्रभारी तारकेश्वर महतो ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों भुवनेश्वर दत्त शर्मा व्याकुल, नोखी राय, गुरु तेली, जगन्नाथ बरनवाल, भीखन हज्जाम और गोदावरी राम को याद कर की गई. उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को नमन किया.

नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान

इस अवसर पर नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव, प्रखंड प्रभारी तारकेश्वर महतो, मंडल अध्यक्ष त्रिवेणी नायक, प्रखंड उपाध्यक्ष सोमर महतो, राम जन्म राय तथा प्रखंड महासचिव परमेश्वर महतो समेत वरिष्ठ कांग्रेसजनों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया.

प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा. उन्होंने विष्णुगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं किटी भूषण चौधरी, कमला प्रसाद सिन्हा, रामानंद राय, सरफुद्दीन अंसारी, बैजनाथ प्रसाद कसेरा, बाल गोविंद पांडेय, केशो सिंह, मोती महतो, वासुदेव सिंह, विशुन गोप, वासुदेव महतो और जगदीश प्रसाद बर्मन के विचारों और राजनीतिक योगदान को आत्मसात करते हुए कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया.

जन आंदोलनों को बताया बदलाव का माध्यम

बैठक में वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर झारखंड आंदोलन तक जन आंदोलनों की भूमिका पर चर्चा की. वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जन आंदोलन के माध्यम से अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराया. इसी तरह झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और जन आंदोलन के बल पर बिहार से अलग झारखंड राज्य का निर्माण हुआ.

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस और देश के विभिन्न जन आंदोलनों के इतिहास से यह स्पष्ट होता है कि लोकतांत्रिक तरीके से उठाई गई जन आवाज सरकारों को निर्णय बदलने के लिए मजबूर कर सकती है. इसलिए कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय और संघर्षशील रहने की जरूरत है.

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सजग रहने की अपील

बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 पर भी चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न हो. दावा-आपत्ति के निस्तारण तथा मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया में विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया.

खनिज संशोधन विधेयक को लेकर चिंता

बैठक में भारत सरकार के खान एवं खनिज विकास और विनियमन संशोधन विधेयक-2026 को लेकर भी वक्ताओं ने चिंता जताई. उन्होंने कहा कि खनिज संसाधनों से समृद्ध झारखंड को इससे नुकसान होने की आशंका है. वक्ताओं ने कहा कि राज्य के खनिज संसाधनों का देश के विकास में बड़ा योगदान है, इसलिए राज्य के हितों और खनिज संपदा पर स्थानीय अधिकारों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाई जानी चाहिए.

वक्ताओं ने राम मंदिर से जुड़े चढ़ावे की चोरी के मामले को भी गंभीर बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की.

Also Read: हजारीबाग: बारिश में और खूबसूरत हुआ सिकरी झरना, 70 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी बना आकर्षण

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

बैठक के अंत में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

बैठक में जिला सचिव विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, प्रखंड उपाध्यक्ष राम जन्म राय एवं सोमर महतो, प्रखंड महासचिव परमेश्वर महतो, बटेश्वर मिश्र, हरि यादव, महेंद्र राम, वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, मिट्ठू यादव, शिव प्रसाद लहकार, गणपति स्वर्णकार, महादेव महतो, सुरेश महतो, चमन राम पासवान, मधेश्वर महतो, चेत लाल महतो समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *