Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग DFO मौन प्रकाश पर कॉटेज निर्माण में पैसे मांगने का आरोप, सरकार ने PCCF को कार्रवाई का दिया निर्देश

Hazaribagh : हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ मौन प्रकाश के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. ताजा मामला डीएफओ मौन प्रकाश...

Hazaribagh : हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ मौन प्रकाश के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. ताजा मामला डीएफओ मौन प्रकाश पर भ्रष्टाचार के गंभीर मामले को लेकर राज्य सरकार द्वारा PCF से रिपोर्ट मांगे जाने को लेकर है. हजारीबाग के पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी DFO मौन प्रकाश पर हजारीबाग के उमेश सिंह द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर सरकार के अवर सचिव मितरंजू कुमार ने PCCF संजीव कुमार से DFO मौन प्रकाश के विरुद्ध लगाए गए आरोपों पर समुचित कार्रवाई करते हुए सरकार को भी अवगत कराने का पत्र जारी किया है.

पत्र में शिकायत कर्ता द्वारा संबोधित शिकायत पत्र की प्रतिलिपि विभाग में प्राप्त हुई है. इस शिकायत पत्र में श्री मौन प्रकाश, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, हजारीबाग के विरुद्ध पार्क एवं 10 कॉटेज प्रस्तावित बनाने के नाम पर गलत नियत से मोटी राशि मांगने के प्रयास एवं सत्येन्द्र चौधरी, वन क्षेत्र पदा. के मिलीभगत से वित्तीय अनियमितता का कार्य कराने का उल्लेख किया गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

शिकायत पत्र में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

शिकायत कर्ता उमेश सिंह ने अपने शिकायत में हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के अंतर्गत बरही प्रक्षेत्र के बंदगी (बरही डैम विश्रामागार) में पार्क बनाने का प्रस्ताव विगत वितीय वर्ष 25-26 में भेजा गया था जो अब तक लंबित है जिसकी प्राक्लित राशि लगभग 9 करोड है प्रस्तावित स्थल पर किसी तरह का कार्य आरंभ नहीं किया गया है जैसे झाडी सफाई एवं किसी तरह का निर्माण सबंधित कार्य आरम्भ नही है प्रस्तावित स्थल में सैकडो हरा मोटा मोटा साल (सखुआ) का पेड एवं हजारो अन्य प्रजाति का हरा पेड खड़ा है. स्थल का 14 मार्च 2026 गुगल जिओ टैग फोटो ग्राफी संलग्न कर रहा हूं. उस स्थल पर पार्क बनाने का प्रस्ताव है जिस पर मार्च माह के अंतिम सप्ताह में राशि लूट की नियत से बरही बेंदगी पार्क का A4 के कागज पर निर्माण कराने की योजना जानकारी मिली है.

शिकायत कर्ता ने कहा…

स्थल पर सम्भवतः 10 कॉटेज बनाने का प्रस्ताव आनन-फानन में जनवरी एवं फरवरी माह 2026 में भेजा गया है जो लगभग 4 करोड 44 लाख का है राशि लुट की नियत से भेजा गया प्रस्ताव ताकि मार्च माह में विकाश के नाम पर राशि मांगाकर राशि का बंदरबाट कर लें. राशि आने पर 10 दिनों में A4 के कागज में पार्क एवं 10 कॉटेज का निर्माण कर दिया जाएगा. जिसमें वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्येन्द्र चौधरी को मेल में लेकर फर्जी भाउचर एवं मास्टर रोल से पुरी राशि निकासी कर ली जायगी और 31 मार्च 2026 तक पार्क एवं कॉटेज कागज पर बन कर तैयार हो जायगा. पत्र में आगे कहा गया है DFO मौन प्रकाश हजारीबाग पश्चिमी प्रमडल के विरुद्ध माननीय पूर्व सांसद  भुनेश्वर प्रसाद मेहता का पत्रांक 151/25 दिनांक 22 दिसंबर 25 को वन संरक्षक हजारीबाग अंचल को पत्र लिखते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ACB झारखंड को 1 से 7 बिंदुओं पर DFO द्वारा कराये गये कार्यों से सबंधित फर्जी मास्टर रोल एवं फर्जी भाउचर चार्ज कर निकासी किया गया है (छाया प्रति संलग्न) जिसे जांच कर कर कारवाई के लिए लिखा गया था.

अब तक इस संबंध में किसी भी प्रकार का कारवाई नही हुआ है जिससे DFO का मनोबल बढ़ता जा रहा है. शिकायत कर्ता ने कहा है कि उस पत्रों के अलोक में DFO मौन प्रकाश द्वारा मांग की गई राशि को अविलंब रोक लगाते हुए पूर्व सांसद द्वारा दिये गये 1 से 7 बिंदुओं पर की गई कारवाई की जांच करते हुए दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कारवाई किया जाय. आपके द्वारा की गई कारवाई की सूचना मुझे भी अवगत कराया जाय. यदि इस सबंध में आपके द्वारा जांचोपरान्त दोषी पदाधिकारी के विरूद्ध कारवाई नहीं कि जाती है तो मैं आपके विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में मामला दर्ज कराउगां जिसका पूर्ण रूप से जिम्मेवार आप होगें चूंकी वितीय अनियमितता का मामाला हैं.

ALSO READ: सरायकेला : बनडीह गांव में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़कर खाया अनाज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *