Click Here

रांची में छात्र आंदोलन को लेकर अलर्ट, CM आवास के चारों ओर की गई बैरिकेडिंग और अतिरिक्त जवानों की तैनाती

Ranchi: राजधानी रांची में छात्र आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. मुख्यमंत्री आवास और उसके आस-पास के...

RANCHI
CM आवास

Ranchi: राजधानी रांची में छात्र आंदोलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. मुख्यमंत्री आवास और उसके आस-पास के इलाकों को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है. मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई है. इसके अलावे एक सौ से अधिक की संख्य में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में काफी संख्या में छात्र जुटे हुए हैं. जिसके बाद प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है.

सभी प्रमुख रास्तों पर लगे बैरिकेड्स

सुरक्षा कारणों से मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं. प्रशासन ने कई रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया है, ताकि प्रदर्शनकारी CM आवास तक न पहुंच सकें. मोराबादी से सूचना भवन आने वाली रास्ता को डायवर्ट किया गया है. अचानक रास्ता बदले जाने के कारण कचहरी चौक समेत अन्य इलाकों में सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही. दफ्तर और स्कूल-कॉलेज जाने वाले आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट

आपको बता दें कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों के बढ़ते जमावड़े को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. शहर के संवेदनशील चौराहों पर काफी संख्या में अतिरिक्त पुलिस की तैनाती की गई है. इसके साथ ही सादे लिबास में भी खुफिया पुलिस के जवान उपद्रवियों पर नजर रख रहे हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. ड्रोन कैमरों के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है. प्रशासन ने छात्रों से शांति बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

ALSO READ: रांची के तालाबों का होगा कायाकल्प, सरकारी जमीन पर बनेंगे हरित क्षेत्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *