Click Here

रांची के तालाबों का होगा कायाकल्प, सरकारी जमीन पर बनेंगे हरित क्षेत्र

Ranchi: रांची नगर निगम शहर के तालाबों और सरकारी जमीन को बेहतर बनाने की तैयारी में जुट गया है. इसके तहत नगर...

Ranchi's ponds will be rejuvenated, green areas will be created on government land.

Ranchi: रांची नगर निगम शहर के तालाबों और सरकारी जमीन को बेहतर बनाने की तैयारी में जुट गया है. इसके तहत नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बुधवार को धुर्वा, जगन्नाथपुर और बांधगाड़ी इलाके का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को तालाबों की सफाई, सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण हटाने और सरकारी जमीन के बेहतर इस्तेमाल की योजना बनाने का निर्देश दिया.

धुर्वा में तालाब के आसपास बनेगा बेहतर क्षेत्र

वार्ड 38 के धुर्वा बस स्टैंड इलाके में नगर आयुक्त ने आश्रय गृह, सामुदायिक शौचालय और तालाब का जायजा लिया. आश्रय गृह में रंग-रोगन और जरूरी मरम्मत कराने को कहा गया. तालाब के चारों ओर बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक और लोगों के चलने के लिए वॉक-वे बनाने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC परीक्षा अनियमितता मामला: CID का पलामू में छापा, संतोष कुमार और रविशंकर की तलाश

जगन्नाथपुर में पार्क और नाइट मार्केट की योजना

वार्ड 37 में जगन्नाथपुर मंदिर के पास स्थित दो तालाबों का भी निरीक्षण किया गया. नगर आयुक्त ने तालाबों के आसपास पौधरोपण, पार्किंग, पार्क और नाइट मार्केट जैसी सुविधाओं की संभावना तलाशने को कहा. साथ ही तालाब और आसपास की सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार हटाने का निर्देश दिया गया.

Ranchi's ponds will be rejuvenated, green areas will be created on government land.

बांधगाड़ी में 2.02 एकड़ जमीन का होगा विकास

वार्ड 6 के बांधगाड़ी में नगर निगम की करीब 2.02 एकड़ सरकारी जमीन का भी निरीक्षण किया गया. इस जमीन पर अतिक्रमण मिला. नगर आयुक्त ने इसे हटाने के लिए कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने जमीन के एक हिस्से में तालाब बनाने, ग्रीन पैच विकसित करने और पूरे इलाके में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया. सामुदायिक भवन और वार्ड कार्यालय के आसपास जरूरी सुविधाएं बढ़ाने तथा हाईमास्ट लाइट लगाने को भी कहा गया. नगर आयुक्त ने कहा कि शहर के तालाब और सरकारी जमीन जनता की संपत्ति हैं. इनका संरक्षण और सही इस्तेमाल निगम की प्राथमिकता है. तालाबों को सिर्फ पानी के स्रोत के तौर पर नहीं, बल्कि हरियाली और नागरिक सुविधाओं से जुड़े बेहतर सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *