Hazaribagh: चुरचू प्रखंड के आंगो पंचायत स्थित सरिया गांव में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ. आदर्श क्लब सरिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 26 टीमों ने हिस्सा लिया.

फाइनल में घाटो की शानदार जीत
फाइनल मुकाबला घाटो और पुरनाडीह के बीच खेला गया, जिसमें घाटो की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. तीसरे स्थान पर हाथीबेड़ा और चौथे स्थान पर रोहनिया की टीम रही.
विजेता टीमों को किया सम्मानित
मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जयराम महतो ने विजेता टीम को 18 हजार रुपये, शील्ड और मेडल, जबकि उपविजेता पुरनाडीह को 13 हजार रुपये, शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया. हाथीबेड़ा और रोहनिया को भी पुरस्कार प्रदान किए गए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने की अपील की.

