Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: लोहरा के जंगलों में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9500 किलो जावा महुआ नष्ट

Hazaribagh: उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे...

mahua destroyed

Hazaribagh: उपायुक्त हजारीबाग के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संचय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौपारण थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में उत्पाद विभाग ने बड़ी छापेमारी कार्रवाई की. सहायक आयुक्त उत्पाद हजारीबाग के निर्देशन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में चौपारण थाना के सहयोग से घने पहाड़ी क्षेत्र और जंगलों में छिपाकर संचालित की जा रही अवैध शराब निर्माण इकाइयों को ध्वस्त किया गया.

अवैध चुलाई शराब भट्ठियों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया

छापेमारी के दौरान टीम ने जंगल और पहाड़ी तलहटी में संचालित कई अवैध चुलाई शराब भट्ठियों का पता लगाकर उन्हें नष्ट कर दिया. साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री, बर्तन एवं अन्य उपकरण भी जब्त किए गए. कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से करीब 9500 किलोग्राम किन्वयन योग्य जावा महुआ को विनष्ट किया गया, जबकि 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की गई. उत्पाद विभाग ने बताया कि बरामद सामग्री के आधार पर अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद सौरव कुमार झा, अवर निरीक्षक सुमितेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सय्यद बसिरुद्दीन, सहायक अवर निरीक्षक एंटोनी बागे, उत्पाद आरक्षी अनूप कुमार सिंह, सशस्त्र गृह रक्षा वाहिनी के जवान तथा चौपारण थाना की पुलिस टीम शामिल थी. अधिकारियों ने कहा कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

AlsoRead:झारखंड में मानसून की सुस्त रफ्तार : जून के शुरुआती 20 दिनों में भारी सूखा, 22 जिलों में सामान्य से बेहद कम बारिश, 61 फीसदी से भी कम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *