हजारीबाग: रेलवे ने दी बड़ी सौगात, परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी 10 स्पेशल ट्रेनें

Hazaribagh: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 10 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का...

हजारीबाग
रेलवे ने दी बड़ी सौगात

Hazaribagh: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 10 अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है. ये ट्रेनें 18 से 20 जुलाई 2026 के बीच झारखंड और बिहार के विभिन्न रूटों पर चलेंगी.

हजारीबाग रोड के लिए भी स्पेशल ट्रेन

अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए टाटानगर–हजारीबाग रोड परीक्षा स्पेशल ट्रेन (08103) 19 जुलाई को चलेगी, जबकि वापसी में हजारीबाग रोड–टाटानगर ट्रेन (08104) 20 जुलाई को परिचालित होगी.

भीड़ नियंत्रण के लिए फैसला

रेलवे ने सामान्य ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है, ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें.

ALSO READ: भारत टेक्स 2026 में झारखंड की पारंपरिक कला और तसर सिल्क ने बटोरी सराहना, उद्योग सचिव ने किया पवेलियन का दौरा

इन मार्गों पर चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के अनुसार निम्नलिखित मार्गों पर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा
08619 रांची–दुमका (19 जुलाई)
08620 दुमका–रांची (20 जुलाई)
08103 टाटानगर–हजारीबाग रोड (19 जुलाई)
08104 हजारीबाग रोड–टाटानगर (20 जुलाई)
08624 रांची–पटना (19 जुलाई)
08623 पटना–रांची (20 जुलाई)
08604 रांची–गढ़वा रोड (18 जुलाई)
08603 गढ़वा रोड–रांची (19 जुलाई)
08602 रांची–गढ़वा रोड (19 जुलाई)
08601 गढ़वा रोड–रांची (20 जुलाई)।

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *