News Wave desk : आइपीएल टीम गुजरात टाइटंस के बस में रविवार देर रात आग लग गयी. घटना आइपीएल फाइनल के बाद की है. जहां खिलाड़ी नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रहे थे. जानकारी के अनुसार जब आग लगी तब सभी खिलाड़ी बस के अंदर थे. आग की जानकारी मिलते खिलाड़ियों को बस से बाहर निकाला गया. बस में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया गया. जानकारी हो कि रविवार को अहमदाबाद में आइपीएल का फाइनल मैच हुआ. जहां रायॅल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया.

दूसरी गाड़ी की व्यवस्था की गयी
हालांकि आग लगने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ. सभी खिलाड़ी सुरक्षित है. खिलाड़ी करीब एक घंटे तक दूसरी गाड़ी का इंतजार करते रहे. इसके बाद दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर खिलाड़ियों को होटल पहुंचाया गया.
ALSO READ : रेल यात्री ध्यान दें ! राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस रहेंगी प्रभावित, कई ट्रेनों के समय में बदलाव
