Palamu: ज्योति निजी आईटीआई के प्रशिक्षणार्थियों ने इस वर्ष कैंपस प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल की है. संस्थान के कुल 86 अभ्यर्थियों का चयन होंडा कार इंडिया लिमिटेड मे हुआ. कॉलेज परिसर में आयोजित कैम्पस प्लेसमेंट एवं ऑफर लेटर वितरण समारोह के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के सीनियर मैनेजर दीपक राजपूत के द्वारा ऑफर लेटर दिए गए. कार्यक्रम में होंडा कार इंडिया लिमिटेड के सीनियर मैनेजर और अन्य कंपनी स्टाफ ने अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.
प्रशिक्षणार्थी देश की अग्रिम कंपनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं
संस्थान के सचिव ज्योति पांडे ने कहा कि ज्योति आईटीआई संस्थान के प्रशिक्षणार्थी देश की अग्रिम कंपनियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन का परिणाम है संस्थान का उद्देश्य प्रशिक्षण के साथ-साथ अभ्यर्थियों को उद्योग के लिए पूर्णता तैयार करना है. संस्थान प्रबंधन ने सभी चयनित अभ्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी रोजगार परक शिक्षा को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया. मौके पर संस्थान के प्राचार्य प्रियरंजन सिंह अनुदेशक मनोरथ चौधरी, अमित गुप्ता विवेक कुमार पंकज कुमार ठाकुर रविंद्र कुमार यादव सहित समस्त कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

AlsoRead:DRDO का बड़ा कमाल, VSHORADS मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण


