हजारीबाग: 25 वर्षों से जर्जर रेलवे मार्ग, बारिश में कीचड़ और गड्ढों से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Hazaribagh : बरही /गया ओल्ड GT से बरही रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क पिछले करीब 25 वर्षों से जर्जर स्थिति...

Dilapidated railway track

Hazaribagh : बरही /गया ओल्ड GT से बरही रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क पिछले करीब 25 वर्षों से जर्जर स्थिति में है. लंबे समय से मरम्मत के अभाव में सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा हो जाने से राहगीरों और यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है. कई स्थानों पर सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है.

इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री, छात्र और रेलवे कर्मचारी आवागमन करते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने गड्ढों के कारण कई बार पैदल यात्री और बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर चोटिल हो चुके हैं. आवागमन को किसी तरह सुचारू रखने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार अपने स्तर से गड्ढों में मिट्टी-मोरम डालकर भरने का प्रयास किया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है.

रेलवे प्रशासन को दी गई जानकारी, अब तक कार्रवाई नहीं

स्थानीय रेलवे प्रशासन के स्तर से भी सड़क की जर्जर स्थिति और यात्रियों को हो रही परेशानी की जानकारी उच्च अधिकारियों को दिए जाने की बात कही गई है. हालांकि, अब तक सड़क की मरम्मत या पक्कीकरण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है. स्थानीय स्तर पर सड़क के रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने का हवाला दिया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की स्थिति से सांसद मनीष जायसवाल को भी कई बार अवगत कराया गया है. इसके बावजूद अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है.

बारिश में बढ़ी परेशानी, आंदोलन की चेतावनी

लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है. न्यू रेलवे कॉलोनी और आसपास के लोगों ने रेलवे स्टेशन तक जाने वाले इस मार्ग का जल्द से जल्द पक्कीकरण कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से यात्रियों को परेशानी के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है. स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और पक्कीकरण की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. लोगों ने सांसद और रेलवे प्रशासन से संयुक्त रूप से पहल कर सड़क का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके.

Also Read : छात्र आंदोलन का गढ़ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, खाली होते टेंट, लेकिन जेहन में जिंदा रहेगा इतिहास

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *