Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: सड़क, नाली, पार्किंग और तालाब… हजारीबाग के लिए सांसद का बड़ा रोडमैप

Hazaribagh: हजारीबाग नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक में पहली बार पदेन सदस्य के रूप में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल ने...

Hazaribagh
नगर निगम की निगम निगम की साधारण बोर्ड बैठक में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल

Hazaribagh: हजारीबाग नगर निगम की साधारण बोर्ड बैठक में पहली बार पदेन सदस्य के रूप में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल ने शहर के समग्र विकास का विजन पेश किया. उन्होंने मजबूत सड़क, सुदृढ़ नाली और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था को विकास की पहली प्राथमिकता बताया.सांसद ने तालाबों के सौंदर्यीकरण एवं गहरीकरण, केशव हॉल के पास आधुनिक पार्किंग निर्माण, पुराना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी के विस्तार, 1147 स्ट्रीट वेंडरों के पुनर्वास, खाता संख्या-140 से जुड़े मामलों के समाधान, सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक जाम से निजात के लिए ठोस योजनाएं सुझाईं.

शोल्डर निर्माण का केंद्र से स्वीकृति दिलाने का दिया भरोसा 

शिवपुरी से क्षितिज अस्पताल तक मुख्य नाले के दोनों किनारों पर शोल्डर निर्माण का प्रस्ताव देते हुए उन्होंने केंद्र से स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिया. साथ ही नगर निगम को आवश्यक मशीन और संसाधन सांसद निधि से उपलब्ध कराने की भी घोषणा की. बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त ने सांसद का स्वागत किया.सांसद ने कहा कि उनका लक्ष्य हजारीबाग को आधुनिक, स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध शहर बनाना है.

ALSO READ: पलामू: एक महीने से बिजली गुल, पानी और सिंचाई के लिए तरसे ग्रामीण, जर्जर तारों से हादसे का डर

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *