Click Here
Click Here
Click Here

नौ सूत्री मांगों को लेकर पंचायत सचिवों का धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Chatra : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले चतरा जिले के पंचायत सचिवों ने अपनी लंबित नौ सूत्री मांगों को...

Protest

Chatra : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले चतरा जिले के पंचायत सचिवों ने अपनी लंबित नौ सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरना के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम DC को मांगपत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई. धरना को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिव वर्षों से ग्रेड पे में बढ़ोतरी, पदोन्नति, सेवा संरचना में सुधार, रिक्त पदों पर नियुक्ति, गृह जिला में पदस्थापन तथा अन्य लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है.

सरकार नौ सूत्री की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती, तो आंदोलन किया जाएगा तेज

इससे पंचायत सचिवों में व्यापक असंतोष व्याप्त है. उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों का ग्रेड पे बढ़ाया जाए, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर वरीयता के आधार पर पदोन्नति दी जाए, पंचायत सचिवालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर, अनुसेवक एवं रात्रि प्रहरी की नियुक्ति की जाए तथा पंचायत सचिवों को मनरेगा के अतिरिक्त कार्यों से मुक्त कर उनके मूल दायित्वों के निर्वहन का अवसर दिया जाए. इसके अलावा गृह जिला में पदस्थापन, सेवा संपुष्टि, लंबित ACP एवं MACP मामलों का निष्पादन, यात्रा भत्ता सहित अन्य मांगों को भी अविलंब पूरा करने की मांग की गई. पंचायत सचिव संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार यदि पंचायत सचिवों की नौ सूत्री जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के नेतृत्व में राज्यव्यापी आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Also Read : पलामू: आदर्श उच्च विद्यालय से एक लाख से अधिक के कंप्यूटर उपकरण चोरी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *