Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: एक महीने से बिजली गुल, पानी और सिंचाई के लिए तरसे ग्रामीण, जर्जर तारों से हादसे का डर

Palamu: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदंड में पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे...

Power out
पलामू: एक महीने से बिजली गुल, पानी और सिंचाई के लिए तरसे ग्रामीण

Palamu: जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदंड में पिछले एक महीने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय निवासी विकास कुमार भारती ने पलामू के उपायुक्त को आवेदन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है.

बिजली नहीं रहने के कारण खेतों की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि एक महीने से बिजली नहीं रहने के कारण खेतों की सिंचाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे किसानों के सामने खेती का संकट खड़ा हो गया है. वहीं, पीने के पानी की समस्या भी लगातार गहराती जा रही है और लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों के अनुसार समस्या केवल बिजली कटौती तक सीमित नहीं है. गांव में लगे बिजली के पोल और तार काफी पुराने एवं जर्जर हो चुके हैं. कई बार तार टूटकर जमीन पर गिर जाते हैं, जिससे ग्रामीणों और मवेशियों की जान-माल पर हमेशा खतरा बना रहता है.

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासी विकास कुमार भारती ने ग्रामीणों की ओर से DC से मांग की है कि गांव में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए, नए बिजली पोल लगाए जाएं और पुराने जर्जर तारों को तत्काल बदला जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके. इस मांग का समर्थन करते हुए गांव के कई लोगों ने आवेदन पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी किए हैं. इनमें यशवंत, राजा कुमार रवि, मणिकांत रंजन, नितीश कुमार रवि और वेदव्यानंद प्रभाकर सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं. ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द इस समस्या का समाधान करेगा.

ALSO READ: अलकतरा घोटाला: HC ने पूर्व असिस्टेंट इंजीनियर समेत तीन आरोपियों को किया बरी, CBI कोर्ट की सजा रद्द

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *