Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग: सदर विधायक के प्रतिनिधि पर युवक को बंधक बनाने और धमकी देने का आरोप, ‘ऑडियो’ वायरल

Hazaribagh: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि सुमन राय विवादों के घेरे में हैं. कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में एक निर्माणाधीन समुदाय...

Hazaribagh: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि सुमन राय विवादों के घेरे में हैं. कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में एक निर्माणाधीन समुदाय भवन के पास हुई एक घटना के बाद अब एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. विधायक प्रतिनिधि पर एक दलित युवक को बंधक बनाने, गाली-गलौज करने और गंभीर धमकी देने के आरोप लगे हैं.

फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एक समुदाय भवन का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान भुईयां समाज के एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर निर्माणाधीन भवन की फोटो खींच ली. आरोप है कि जैसे ही इसकी सूचना विधायक प्रतिनिधि सुमन राय को मिली, वे आक्रोशित हो गए.

बंधक बनाने और घर जलाने की धमकी का आरोप

युवक और उसके परिजनों का दावा है कि सुमन राय ने युवक को बंधक बना लिया और जिस व्यक्ति ने फोटो खींचने को कहा था, उसके साथ भी कथित रूप से अश्लील गाली-गलौज की गई. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि ने अपने पद और पावर का दुरुपयोग करते हुए “घर जला देने” की धमकी भी दी है.

सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

इस पूरी घटना से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. इस ऑडियो में कथित रूप से विवाद, तीखी बहस और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग सुना जा सकता है. ऑडियो के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा रोष है और लोग इस मामले में निष्पक्ष पुलिस जांच की मांग कर रहे हैं.

अभी तक नहीं आया पक्ष

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम और वायरल ऑडियो को लेकर विधायक प्रतिनिधि सुमन राय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या बयान जारी नहीं किया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ऑडियो की सत्यता की जांच कर दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए.

AlsoRead:स्पेशल ब्रांच के SI अनुपम कच्छप की हत्या के आरोपियों की बेल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *