गिरिडीह केंद्रीय कारा में डीसी-एसपी ने की छापेमारी 150 जवान और 45 अफसरों ने 2 घंटे तक खंगाला एक-एक वार्ड

Giridih: जिले के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) में शनिवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिले के...

Giridih: जिले के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) में शनिवार की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिले के आला अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ जेल परिसर में औचक छापेमारी की. डीसी रामनिवास यादव और पुलिस एसपी डॉ. बिमल कुमार की संयुक्त अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन और कैदियों के बीच खलबली मच गई. इस छापेमारी में लगभग 45 प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ करीब 150 सुरक्षा जवान शामिल थे। टीम ने लगातार दो घंटे तक जेल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली

रात 10:45 बजे अचानक पहुंची टीम, सभी वार्डों की हुई सघन तलाशी:

डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों का काफिला शनिवार की रात करीब 10:45 बजे अचानक केंद्रीय कारा पहुंचा. जेल के मुख्य द्वार खुलते ही पूरी टीम अंदर दाखिल हो गई. छापेमारी दल में शामिल अधिकारी और जवान एक-एक कर पुरुषों के सभी 5 ब्लॉकों में गए और वहां स्थित सभी 20 वार्डों की गहन तलाशी ली. कैदियों के बिस्तरों से लेकर उनके सामान की बारीकी से जांच की गई. दूसरी ओर, टीम में शामिल महिला अधिकारियों और महिला पुलिस जवानों ने महिला बंदी वार्ड का मोर्चा संभाला. वहां भी सुरक्षा मानकों के तहत पूरी तलाशी ली गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *