हजारीबाग: हिंदू हाई स्कूल रोड की दुकान में चोरी, लैपटॉप-मोबाइल समेत हजारों रुपये का सामान ले उड़े अपराधी

Hazaribagh : सदर थाना क्षेत्र के हिंदू हाई स्कूल रोड स्थित एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लैपटॉप, मोबाइल फोन,...

Theft

Hazaribagh : सदर थाना क्षेत्र के हिंदू हाई स्कूल रोड स्थित एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लैपटॉप, मोबाइल फोन, हजारों रुपये नकद समेत दुकान में रखे अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की घटना का पता दुकानदार मिहिर कुमार झा को बुधवार सुबह करीब 10 बजे दुकान खोलने पहुंचने पर चला.

दुकान खोलते ही बिखरा मिला सामान

दुकानदार के अनुसार, सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था. जांच करने पर दुकान से लैपटॉप, मोबाइल और नकदी समेत कई सामान गायब मिले. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस ने चोरी गए सामान और नकदी की पूरी जानकारी जुटाने के साथ घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

Also Read : छात्र आंदोलन में जिन्होंने संभाली लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी वो भी हुए बेरोजगार, पढ़िए नौकरी खो चुके सत्यम और इन जैसे अफसरों की कहानी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *