हजारीबाग: महिला आत्मनिर्भरता विकसित भारत की मजबूत नींव – जयंत सिन्हा

Hazaribagh: श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में चल रहे आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के छठे दिन महिला उद्यमिता...

जयंत सिन्हा

Hazaribagh: श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में चल रहे आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के छठे दिन महिला उद्यमिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही. विभिन्न राज्यों से आई महिला उद्यमियों और समूहों ने करीब 70 स्टॉल लगाए हैं, जहां कपड़े, अचार, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं.

जयंत सिन्हा ने किया स्टॉलों का निरीक्षण

पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सह पूर्व हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने उत्सव स्थल पहुंचकर स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला उद्यमियों से उनके उत्पाद व व्यवसाय की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने हुनर और उत्पादों को बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं.

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने बांधा समां

छठे दिन की सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों और कॉलेजों के कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं. गायन और नृत्य कार्यक्रमों को दर्शकों ने खूब सराहा. कार्यक्रम का मंच संचालन अमित गुप्ता और प्रदीप पाठक ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर आयोजन समिति के सदस्यों सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

ALSO READ: रांची में विधि-व्यवस्था पर SSP राकेश रंजन का कड़ा रुख: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *