गिरिडीह: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Giridih: बगोदर-सरिया रोड स्थित मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन समेत अन्य तकनीकी उपकरणों की चोरी के मामले में बगोदर पुलिस ने...

Giridih: Police action in mobile tower equipment theft case; two accused arrested.

Giridih: बगोदर-सरिया रोड स्थित मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन समेत अन्य तकनीकी उपकरणों की चोरी के मामले में बगोदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक AZNA मशीन, चार एलन-की औजार, ग्लब्स, सिम कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है. चोरी में इस्तेमाल की गई काली रंग की स्कॉर्पियो भी पुलिस ने जब्त की है. जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे नहर के पास स्थित मोबाइल टावर से चार AZNA मशीन समेत अन्य उपकरण चोरी हो गए थे. टावर के तकनीशियन धीरेन्द्र कुमार की जांच के बाद 21 अगस्त को बगोदर थाना में कांड संख्या 164/26 दर्ज किया गया. मामले में BNS की धारा 305/324(4)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: रांची में विधि-व्यवस्था पर SSP राकेश रंजन का कड़ा रुख: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई

एसपी के निर्देश पर SIT का किया गया था गठन

एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ बगोदर-सरिया धनंजय राम के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था. टीम लगातार मोबाइल टावरों पर निगरानी कर रही थी. इसी दौरान 23 अगस्त की रात करीब 12:10 बजे बगोदरडीह ओवरब्रिज के पास पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोका. वाहन में मौजूद छोटू यादव और आनंद रवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने चार लोगों के साथ मिलकर टावर से मशीन खोलने की बात बताई. पुलिस को देखकर दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेत की ओर भाग निकले. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *