Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थाने में एक छात्रा ने सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है.


छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
छात्रा द्वारा पुलिस को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, विरोध प्रदर्शन या कार्यक्रम के दौरान आरोपियों ने जबरन पुतला छीनने का प्रयास किया. पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ न केवल हाथापाई और मारपीट की गई, बल्कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की. इसके अलावा, घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी.
थाने पहुंचे भाजपा के कई वरिष्ठ नेता
मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कई शीर्ष नेता पीड़िता के समर्थन में कोतवाली थाने पहुंचे. थाने में मौजूद प्रमुख नेताओं में शामिल थे. जिनमें बाबूलाल मरांडी (नेता प्रतिपक्ष), अमर बाउरी (पूर्व विधायक), दीपक प्रकाश (पूर्व राज्यसभा सांसद) भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.
ALSO READ : हजारीबाग: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

