हजारीबाग के 16 वर्षीय निशांत राणा का कमाल, किंग ऑफ झारखंड चैंपियनशिप में जीते 3 गोल्ड

Hazaribagh: इचाक प्रखंड के सिजुआ दांगी निवासी 16 वर्षीय पावरलिफ्टर निशांत राणा ने किंग ऑफ झारखंड ओपन आमंत्रण चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन...

Hazaribagh: इचाक प्रखंड के सिजुआ दांगी निवासी 16 वर्षीय पावरलिफ्टर निशांत राणा ने किंग ऑफ झारखंड ओपन आमंत्रण चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं. निशांत ने सब-जूनियर 93 किलोग्राम वर्ग में पावरलिफ्टिंग की तीनों प्रमुख स्पर्धाओं में गोल्ड जीतकर हजारीबाग और झारखंड का नाम रोशन किया.

बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट और पावरलिफ्टिंग में गोल्ड

धनबाद में 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित प्रतियोगिता में निशांत ने बेंच प्रेस, डेडलिफ्ट और पूर्ण पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया. तीनों प्रतियोगिताओं में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया. प्रतियोगिता का आयोजन धनबाद के भूली-हिरक मार्ग स्थित नवाडीह के होटल श्यामली एंड इवेंट्स में हुआ. इसमें पावरलिफ्टिंग के साथ भुजा-कुश्ती और शरीर सौष्ठव की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं.

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का लक्ष्य

निशांत राणा की इस उपलब्धि से उनके परिवार, प्रशिक्षक और स्थानीय खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है. कम उम्र में हासिल इस सफलता को जिले के खेल जगत में उभरती प्रतिभा के रूप में देखा जा रहा है. निशांत का लक्ष्य भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करना है. वह अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर झारखंड के साथ देश का नाम रोशन करना चाहते हैं.
ALSO READ: रांची: कोतवाली थाने में छात्रा ने JMM कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, नेता नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई बीजेपी नेता रहे उपस्थित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *