शादी से लौट रहे दो युवकों को बाइक ने मारी टक्कर, एक गंभीर, बीजीएच रेफर

Bermo: बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलपिलो कठरडीह के पास रविवार रात सड़क हादसे में दो युवक घायल हो...

Bermo: बेरमो अनुमंडल के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिलपिलो कठरडीह के पास रविवार रात सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए. रात करीब साढ़े दस बजे शादी समारोह से पैदल घर लौट रहे दोनों युवकों को एक अनियंत्रित अज्ञात मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद फरार हुआ बाइक सवार, दोनों युवक घायल

घायलों की पहचान 29 वर्षीय मनीष कुमार और 18 वर्षीय धनेश्वर मुर्मू के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने सामने से टक्कर मारी और हादसे के बाद मौके से फरार हो गए.

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें देर रात बोकारो थर्मल डीवीसी अस्पताल पहुंचाया गया.

ALSO READ: गुमला पुलिस की कार्यशैली पर HC ने जताई नाराजगी, कहा- दो सप्ताह में ठोस नतीजा नहीं आया तो केस CBI को सौंप देंगे

एक की हालत गंभीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर

डॉक्टरों के अनुसार मनीष कुमार का पैर टूट गया है और उनके दांत भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिससे उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वहीं धनेश्वर मुर्मू के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं.

प्राथमिक उपचार के बाद मनीष की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी बाइक सवारों की तलाश जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *