Ranchi : कुख्यात अपराधी मोहम्मद अमजद उर्फ अमजद गद्दी की TIP पहचान करायी जाएगी. रंगदारी मामले में लातेहार जेल में बंद अमजद गद्दी ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर जमानत की गुहार लगाई है. जहां न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने अभियोजन पक्ष के आग्रह पर TIP पहचाने का आदेश दिया है.
रंगदारी से जुड़ा है मामला
यह मामला लातेहार थाना कांड संख्या 37/2020 से जुड़ा है. मामले में अमजद गद्दी समेत अन्य ने रंगदारी की मांग की थी. जहां सभी अन्य आरोपियों को बेल मिल चुकी है. प्रार्थी पक्ष के अन्य आरोपियों के आधार पर अमजद को भी जमानत देने की अपील की. इसके विरोध में अभियोजन पक्ष ने ज्प्च् पहचानी करने का आग्रह किया जिसे अदालत ने स्वीकार किया.

ALSO READ : राज्य में एक जैसे रेजिस्ट्रेशन नंबर पर चल रहे 35,367 वाहन, HC ने सरकार से मांगा जवाब
