NH-33 में बस और LPT की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल

Saraikela:चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह में बुधवार को यात्री बस और मालवाहक LPT वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में...

Saraikela:चांडिल थाना क्षेत्र के भादुडीह में बुधवार को यात्री बस और मालवाहक LPT वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही है. दोनों वाहनों के चालक भी घायल हुए हैं.

टक्कर के बाद मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की यात्री बस संख्या JH 22 H-4062 और सफेद रंग का मालवाहक LPT वाहन संख्या JH01GE-8442 के बीच भिड़ंत हुई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया.

Also Read: शिलान्यास के 4 महीने बाद भी जर्जर है चांडिल-कांड्रा रोड, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

राहत और बचाव कार्य तेज

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. राहगीरों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को बस से बाहर निकाला गया. एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है.

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *