Saraikela: जिला आयुष समिति, सरायकेला-खरसावां के अंतर्गत संचालित “आयुष ग्राम” रघुनाथपुर में आज आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शांति कुमारी द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.
निःशुल्क जांच और दवा वितरण
शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित ग्रामीणों का आयुष पद्धति के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया तथा आवश्यकतानुसार होमियोपैथी औषधियों का वितरण किया गया.
योग से जागरूकता
साथ ही, लोगों को योग के विभिन्न आसनों के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने एवं रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया.
Also Read: पोक्सो एक्ट के आरोपी को मिली 20 साल कठोर कारावास और 45000 जुर्माने की सजा
आयुष ग्राम योजना
विदित हो कि आयुष निदेशालय द्वारा जिले में कुल 12 आयुष ग्रामों का चयन किया गया है, जहां प्रतिमाह संबंधित प्रखंड में पदस्थापित आयुष चिकित्सकों द्वारा नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है.
21 ग्रामीणों का परीक्षण
आज आयोजित शिविर में कुल 21 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक औषधियां उपलब्ध कराई गईं.
