BJP के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद साहू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Chakradharpur: सहकार भारती जिला कार्यालय, आसनतलिया के समीप भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद साहू जी...

Chakradharpur: सहकार भारती जिला कार्यालय, आसनतलिया के समीप भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सेवानिवृत्त शिक्षक स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद साहू जी की शोकसभा आयोजित की गई. ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा में कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय साहू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके समाज और संगठन के प्रति योगदान को याद किया.

सेवा भाव और अनुशासन को बताया प्रेरणादायक

शोकसभा को संबोधित करते हुए डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि स्वर्गीय कामाख्या प्रसाद साहू जी का निधन हमारे समाज और संगठन के लिए व्यक्तिगत क्षति है. एक शिक्षक के रूप में उन्होंने न जाने कितनी पीढ़ियों का भविष्य संवारा और एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया. उनका अनुशासन और सेवा भाव हम सभी के लिए सदैव अनुकरणीय रहेगा.

अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी और महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा ने कहा कि साहू जी संगठन के एक मजबूत स्तंभ थे. उनका सरल स्वभाव और वैचारिक स्पष्टता कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगी.

Also Read: हजारीबाग सदर प्रखंड में दलालों का नेटवर्क सक्रिय, 48 घंटे में सर्टिफिकेट देने का खुला दावा

दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडे, गोरखनाथ बोदरा, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष श्रीवंत सारंगी, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्रामीण महामंत्री कीर्तिवास प्रधान और अभिजीत भट्टाचार्य, ग्रामीण युवा मोर्चा अध्यक्ष गुरुदेव महतो, विक्की साहू, शिवलाल रवानी, रामू प्रमाणिक, श्रीधर महतो, कुशल गगराई सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *