Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में गर्मी पर ब्रेक, बारिश-आंधी से बदलेगा मौसम; कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले...

Ranchi: झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य का मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आयेगा. आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात देखने को मिल सकता है.

मौसम केंद्र रांची के मुताबिक 13 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में तेज आंधी चल सकती है, जबकि बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है.

कब से बदलेगा मौसम, किन जिलों में असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 8 मई से मौसम ज्यादा सक्रिय होगा. राजधानी रांची समेत बोकारो, धनबाद, रामगढ़, खूंटी और गुमला जैसे जिलों में तेज हवा चलने की चेतावनी दी गयी है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

इसके अलावा 9, 10 और 11 मई को भी राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा का असर बना रहेगा. दक्षिणी और मध्य झारखंड के जिलों में आंधी और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है.

ALSO READ: धोनी बने सबसे बड़े टैक्सपेयर, टैक्स पिच पर भी ‘कैप्टन कूल’ का दबदबा

तापमान में गिरावट, मौसम रहेगा सुहाना

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. इससे लोगों को उमस और गर्म हवाओं से राहत मिलेगी.

राजधानी रांची में भी अगले पांच दिनों तक मौसम सुहाना बने रहने के आसार हैं. बीच-बीच में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. अनुमान है कि आने वाले दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *