Click Here
Click Here
Click Here

पलामू:संभावित यूरिया की जमाखोरी एवं कालाबाज़ारी रोकने को लेकर ऑनलाइन बैठक, टास्क फोर्स सक्रिय, डीसी ने की समीक्षा

Palamu:आगामी दिनों में संभावित यूरिया की जमाखोरी एवं कालाबाज़ारी रोकने को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है. गुरुवार को उपायुक्त...

Palamu:आगामी दिनों में संभावित यूरिया की जमाखोरी एवं कालाबाज़ारी रोकने को लेकर टास्क फोर्स का गठन किया गया है. गुरुवार को उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने अपने कार्यालय कक्ष से टास्क फोर्स के विभिन्न सदस्यों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर संभावित कालाबाज़ारी को रोकने पर संबंधित चर्चा की. उपायुक्त ने कहा कि आगामी दिनों में यूरिया की मांग बढ़ जाएगी, ऐसे में सरकार द्वारा निर्धारित रेट पर ही सभी किसानों को यूरिया उपलब्ध कराना आप सभी की नैतिक जिम्मेदारी है. यह टास्क फोर्स सिर्फ कागज पर नहीं बल्कि जमीन पर काम करें और इसका असर भी दिखना चाहिए. आप सभी समय-समय पर विभिन्न दुकानों का निरीक्षण करें. कृषि पदाधिकारी के तरफ से सभी सदस्यों को रिटेलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटर की सूची सौंप दी जाएगी. कहीं से भी कालाबाज़ारी की शिकायत नहीं आनी चाहिये. सभी अनुमंडल पदाधिकारी को उनके क्षेत्र अंतर्गत नियमित रूप से उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण करने एवं उसका प्रतिवेदन जिला को भी भेजने की बात कही.

AlsoRead:ऊर्जा निगम की बहाली को लेकर श्रमिक संघ का बड़ा मोर्चा, पुराने कर्मियों को प्राथमिकता देने की मांग

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *