ममता के लिए मैदान में उतरेंगे हेमंत सोरेन, 18 से 20 अप्रैल तक करेंगे चुनावी रैलियां

RANCHI: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में अब झारखंड की राजनीति का भी असर दिखने वाला है. बीजेपी को रोकने...

RANCHI: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में अब झारखंड की राजनीति का भी असर दिखने वाला है. बीजेपी को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है.

सीएम हेमंत सोरेन 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. उनका यह तीन दिवसीय दौरा खासकर आदिवासी बहुल सीटों पर असर डाल सकता है, जहां बीजेपी अपनी पकड़ मजबूत होने का दावा कर रही है.

आदिवासी वोट बैंक पर फोकस

हेमंत सोरेन का यह दौरा केवल प्रचार नहीं, बल्कि एक रणनीति के तहत किया जा रहा है. इसका उद्देश्य जंगलमहल और उत्तर बंगाल जैसे आदिवासी क्षेत्रों में टीएमसी की स्थिति को मजबूत करना है. माना जा रहा है कि जेएमएम का प्रभाव इन इलाकों में अच्छा है, जिसका फायदा टीएमसी को मिल सकता है.

बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता

जेएमएम पहले ही साफ कर चुकी है कि वह बंगाल में चुनाव नहीं लड़ेगी और टीएमसी को समर्थन देगी. हेमंत सोरेन का मंच साझा करना विपक्षी एकजुटता का संकेत माना जा रहा है. झारखंड के अन्य नेता भी इस प्रचार में हिस्सा ले सकते हैं.

बंगाल में सोरेन का पहला बड़ा शक्ति प्रदर्शन

झारखंड में सत्ता संभालने के बाद यह पहली बार होगा जब हेमंत सोरेन बंगाल में इस स्तर पर चुनाव प्रचार करेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह दौरा टीएमसी को कितना फायदा पहुंचाता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *