रामगढ़ लूटकांड का खुलासा, फायरिंग कर प्रज्ञा केंद्र संचालक से लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

PALAMU: रामगढ़ में प्रज्ञा केंद्र संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर...

PALAMU:  रामगढ़ में प्रज्ञा केंद्र संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर लूटपाट करने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में राहत का माहौल है.पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, कारतूस और 10,100 रुपये नकद बरामद किए हैं. साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोबाइल भी जब्त किया गया है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी हुटार गांव के पास कोयल नदी पुल पर लूटे गए पैसे का बंटवारा कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर घेराबंदी की और दो अपराधियों को पकड़ लिया.हालांकि, पुलिस को देखते ही उनका एक साथी लूट का बड़ा हिस्सा लेकर मौके से फरार हो गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार अपराधियों में मुस्लिम अंसारी (23 वर्ष) और आकाश कुमार (19 वर्ष) शामिल हैं. पूछताछ में दोनों ने 13 अप्रैल को हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी के पास ही लूट का बाकी सामान और पैसे हैं. उसे पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इलाके में लोगों ने ली राहत की सांस

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पूरे मामले में शामिल सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *