हिमंता बिस्वा शर्मा ने ली सीएम पद की शपथ

News Wave Desk : हिमंता विश्वा शर्मा ने मंगलवार को असम सीएम पद की शपथ ली. दूसरी बार है जब हिमंता बिस्वा...

News Wave Desk : हिमंता विश्वा शर्मा ने मंगलवार को असम सीएम पद की शपथ ली. दूसरी बार है जब हिमंता बिस्वा शर्मा असम के सीएम बने है. शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी मौजूद रहे. इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ट नेता भी मौजूद रहे. कार्यक्रम का आयोजन गुवाहाटी स्थित वेटनरी मैदान में किया गया. हिमंता के साथ ही अन्य मंत्रियों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. जिसमें अजंता नियोग और रामेश्वर तेली भाजपा से. जबकि सहयोगी दल असम गण परिषद के अतुल बोरा और बीपीएफ के चंदन ब्रह्मा मंत्री पद की शपथ ली. इनमें से अजंता नियोग, अतुल बोरा और चरण बोरो पहले भी सरमा मंत्रिमंडल का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली राज्य की राजनीति में वापसी कर रहे हैं.

 

ALSO READ : सरायकेला : ग्रामीणों की सजगता से पकड़ा गया मवेशी चोर, पुलिस को सौंपा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *