Click Here
Click Here
Click Here

बुंडू: मामूली विवाद बना मौत की वजह, स्कूल बस चालक की पीट-पीटकर हत्या, गांव में मातम

Ranchi: बुंडू थाना क्षेत्र के बिचाहातू गांव में सोमवार शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. घटना में 28 वर्षीय पद्दोलचन...

Ranchi: बुंडू थाना क्षेत्र के बिचाहातू गांव में सोमवार शाम मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. घटना में 28 वर्षीय पद्दोलचन मछुवा की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जबकि गांव में मातम पसरा हुआ है.

निजी स्कूल बस चालक था मृतक

मृतक पद्दोलचन मछुवा एक निजी स्कूल में बस चालक के रूप में कार्यरत था. बताया गया कि सोमवार शाम वह रोज की तरह स्कूल बस खड़ी कर बाइक से बुढाडीह गांव की ओर जा रहा था. इसी दौरान गांव के ही बुद्धदेव सेठ उर्फ बुलू सेठ के घर के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया.

देखते ही देखते हिंसक हुई बहस

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में विवाद सामान्य कहासुनी तक सीमित था, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया. आरोप है कि बुद्धदेव सेठ ने पद्दोलचन मछुवा के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे जमीन पर पटककर गला दबा दिया. घटना के बाद युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा मिला.

Also Read: राजस्व कर्मियों की वापसी से पटरी पर लौटा अंचल कार्यालय का कामकाज

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पिता नगेन्द्र मछुवा मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से बेटे को बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. हालांकि अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

आरोपी हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी बुद्धदेव सेठ उर्फ बुलू सेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट और गला दबाकर हत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गांव में शोक और दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे बिचाहातू गांव में शोक और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते विवाद शांत हो जाता, तो एक परिवार उजड़ने से बच सकता था.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *