Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

होमगार्ड भर्ती : रांची में सफल अभ्यर्थी ध्यान दें, 23 जून से मूल दस्तावेजों की जांच, चूक गए तो उम्मीदवारी रद्द

फर्जी या अवैध दस्तावेज पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी Ranchi: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रांची के (अंतर्गत विज्ञापन संख्या-01/2025 के...

  • फर्जी या अवैध दस्तावेज पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Ranchi: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, रांची के (अंतर्गत विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत) शहरी तकनीकी दक्ष पद के उन सभी पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए बेहद जरूरी खबर है, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया था और शारीरिक व लिखित परीक्षा के बाद तकनीकी ट्रेड परीक्षा में भी सफलता हासिल कर ली है. उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के आदेशानुसार गठित कमेटी के समक्ष अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाणपत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा. निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी और कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा. फर्जी या अवैध दस्तावेज पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. ट्रेड के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक समादेष्टा, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा, रांची होगा.

यह भी पढ़ें: खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में गिरे दो मासूम, दोनों की मौत

ट्रेड वार वेरिफिकेशन शेड्यूल

– 23 जून (पुरुष): ITI पास पुरुष अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचें.
– 24 जून (पुरुष): कंप्यूटर एवं अभियंता ट्रेड के पुरुष अभ्यर्थियों की जांच होगी.
– 25 जून (पुरुष): कुक, दर्जी, माली, नाई, पनभर, धोबी, बढ़ई, पेंटर, झाड़ूकश, अमीन, योग प्रशिक्षक, नर्स, चालक (ड्राइवर), बिजली मिस्त्री और प्लंबर आदि ट्रेड के पुरुष उम्मीदवार आमंत्रित हैं.
– 27 जून (महिलाएं): सभी ट्रेड की महिला अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच इस दिन की जाएगी.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: मेरू BSF कैंप में 23 जून को सजेगा कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड का मंच, पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों की समस्याओं का होगा ऑन द स्पॉट निपटारा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *