हजारीबाग के दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर और ट्रक के बीच पिसी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Hazaribagh: जिले के कुख्यात दनुआ घाटी स्थित जोडराही पुल के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे पांच लोगों की मौत हो गई....

Hazaribagh: जिले के कुख्यात दनुआ घाटी स्थित जोडराही पुल के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे पांच लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार यह यह घटना शनिवार की देर शाम हुई है. जहां सेलेरियो कार (संख्या JH 10 CU 3472) धनबाद की ओर जा रही थी. दनुआ घाटी के खतरनाक ढलान और घुमाव पर कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आधा हिस्सा ट्रेलर के नीचे समा गया. इससे पहले कि कार सवार कुछ समझ पाते या राहगीर मदद के लिए दौड़ते, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. दो भारी वाहनों के बीच दबने के कारण कार किसी खिलौने की तरह पिचक कर लोहे के मलबे में तब्दील हो गई. स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि कार के भीतर सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. कार के परखच्चे उड़ जाने के कारण शव लोहे की चादरों के बीच बुरी तरह फंस गए. प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो पुरुष, एक महिला और दो छोटे बच्चे शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : न्यूज वेव खास : झारखंड की ब्यूरोक्रेसी अब ‘यंग, डायनेमिक और रिजल्ट ओरिएंटेड’ मोड में, 46 फीसदी आइएएस हैं युवा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *