Giridih: गिरिडीह जिले के पाचम्बा थाना क्षेत्र स्थित नाइस पब्लिक स्कूल में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है. इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन पर आरोप लगा है कि वे पिछले छह महीनों से छात्रा के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे और 24 मई को गलत इरादे से काम करने का प्रयास किया.
छात्रा ने परिवार को बताई आपबीती
घटना सामने आने के बाद पीड़िता छात्रा ने घर लौटकर पढ़ाई करने से इनकार कर दिया. जब परिवारवालों ने कारण पूछा, तो उसने अपनी मां को पूरी घटना विस्तार से बता दी.इसके बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने मिलकर पाचम्बा थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई.
स्थानीय लोगों में आक्रोश
घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश फैल गया है. वार्ड नंबर 6 के पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन कई दिनों से ऐसी घटनाएं कर रहे थे और अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किए जाने की आशंका है.परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.यह बेहद गंभीर मामला है, जिसमें नाबालिग की सुरक्षा का सवाल जुड़ा हुआ है.
सवाल:स्कूलों में सुरक्षा कितनी पुख्ता?
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर संस्थान की जिम्मेदारी है. इस घटना ने एक बार फिर शिक्षा संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ALSO READ: मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर भीषण सड़क हादसा, ड्यूटी पर जा रहे जूनियर इंजीनियर की मौत
