Click Here
Click Here
Click Here

प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का करूंगी समाधान: जोबा मांझी

-सरायकेला के हुदू पंचायत के सुदूर पोड़ाडीह, कुनामार्चा, हातनादा और कालाझोर गांव पहुंची सांसद, ग्रामीणों ने समस्याओं से कराया अवगत Chakradharpur: सिंहभूम...

-सरायकेला के हुदू पंचायत के सुदूर पोड़ाडीह, कुनामार्चा, हातनादा और कालाझोर गांव पहुंची सांसद, ग्रामीणों ने समस्याओं से कराया अवगत

Chakradharpur: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सुदूर बूथ संख्या-1 के हातनादा समेत हुदू पंचायत के पोड़ाडीह, कुनामार्चा और कालाझोर गांव पहुंची. देश की आजादी के बाद इन गांवों में पहली बार कोई सांसद पहुंचा था. सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद को गांव की मूलभूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान दिलाते हुए उसके समाधान की मांग की. ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन सौंपते हुए पेयजल, बिजली, सड़क, उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल एवं प्लस टू की पढ़ाई की सुविधा बहाल करने, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने आदि मांगों को रखा. समस्या सुनने के बाद सांसद जोबा माझी ने कहा कि गांवों की समस्याओं को जानने के लिए ही वह सुदूर इलाके का भ्रमण कर रही हैं. यहां के ग्रामीणों ने जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखी हैं, उसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगी.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: सिक्स लेन सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी, अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी

मौके से ही सांसद ने बिजली पोल ठीक करने का दिया निर्देश

सांसद ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि साल में एक बार जरूर हुदू पंचायत का दौरा करें. उनकी प्राथमिकता ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना है. कोई आवश्यक कार्य होने पर आप दूरभाष या स्वयं मिलकर भी बता सकते हैं. सांसद ने पोड़ाडीह में आंधी-तूफान से बिजली पोल गिरने की सूचना मौके से ही विभाग के कार्यपालक अभियंता को देते हुए निदान का निर्देश दिया. पहली बार सांसद को अपने बीच पाकर ग्रामीण उत्साहित दिखे और कहा कि उन्हें केवल चुनाव के समय ही याद किया जाता है. इस पर सांसद ने कहा वह भले सशरीर भले उपस्थित नहीं हो पाये लेकिन दूरभाष पर जरूर उपलब्ध रहेंगी. इस दौरान हुदू पंचायत की मुखिया सुगी मुर्मू, झामुमो गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, अमृत महतो, कांग्रेसी नेता कालीपद सोरेन, उप मुखिया सरौती सरदार, लक्ष्मण सरदार, मंगल मुंडा, बिरसा सोरेन समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए दिया वारदात को अंजाम

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *