जनसरोकार के मुद्दों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा जन आंदोलन: पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता

Hazaribagh : जनसरोकार से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड किसान सभा सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद...

Hazaribagh : जनसरोकार से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड किसान सभा सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद ने राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने पेयजल संकट, लगातार बिजली कटौती, नल-जल योजना की धीमी प्रगति और अव्यवस्थित सड़क निर्माण को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की उदासीनता ने आम जनता को परेशानियों के दलदल में धकेल दिया है, पूर्व सांसद ने कहा कि नल-जल योजना की शुरुआत हुए लगभग पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक योजना धरातल पर पूरी तरह सफल नहीं हो सकी है. पूर्व में बनाए गए जल मीनार और जलापूर्ति व्यवस्था भी विफल साबित हो चुके हैं, शहर से लेकर गांव तक पेयजल को लेकर त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है, उन्होंने कहा कि चापाकल खराब पड़े हैं, कुएं और तालाब सूख चुके हैं तथा लगातार बढ़ती गर्मी के कारण छड़वा डैम का जलस्तर भी तेजी से घट रहा है, ऐसे हालात में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है.

शहरी क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है और ग्रामीण इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, जबकि ग्रामीण इलाकों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं. सरकारी तंत्र की विफलता के कारण जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है, प्रेस वार्ता में लगातार हो रही बिजली कटौती का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया, उन्होंने कहा कि मंडई सहित पूरे शहरी क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौली से लोग त्रस्त हैं, बिजली कब आती है और कब चली जाती है, इसका कोई निश्चित समय नहीं है, बिजली नहीं रहने से मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे जल संकट और गहरा गया है, वहीं भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है.

नल-जल योजना पर फूटा गुस्सा, एलएनटी की कार्यशैली पर पूर्व सांसद ने उठाए सवाल

पूर्व सांसद ने नल-जल योजना के कार्य में लगी एलएनटी कंपनी की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए, उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी कछुआ गति से मनमाने ढंग से काम कर रही है, पगमिल रोड में एलएनटी के द्वारा पाइपलाइन कार्य को लेकर लगातार गड्ढा कर दिए जाने से राहगीरों को हो रही परेशानी को लेकर उन्होंने आक्रोश भरे लहजे में कहा कि एक ही रोड को पाइप लाइन कार्य के लिए लगातार कोड़ दिया जा रहा है अभी हाल ही में विगत एक सप्ताह से इस रोड को पुनः गड्ढा कर दिया गया है जो काफी परेशानी खड़ा कर रहा है, एलएनटी कंपनी जैसे इस रास्ते पर कोई प्रयोग कर रही है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एलएनटी कंपनी की कार्यशैली को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है, इंद्रपुरी से कटकमसांडी जाने वाले मार्ग सहित शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर जगह-जगह सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं। कई स्थानों पर कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कें दुरुस्त नहीं की गई हैं, जिससे बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और यातायात प्रभावित हो रहा है, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

जनसरोकार के मुद्दों पर पूर्व सांसद का अल्टीमेटम

उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापक जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा, उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अविलंब हस्तक्षेप कर जनता को राहत दिलाने की मांग की, प्रेस वार्ता में अधिवक्ता शंभू कुमार, अधिवक्ता ग़ुलाम जिलानी, शौकत अनवर, अनंत कुमार आर्या, निजाम अंसारी, मजीद अंसारी, महेंद्र राम, मोहम्मद हकीम, समीम एजाज, विजय मिश्रा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *