News Wave की खबर का असर: डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर तीन खराब चापाकलों की हुई मरम्मत

Jamtara: नारायणपुर प्रखंड के चेरकपानी गांव में पेयजल संकट को लेकर प्रकाशित News Wave की खबर का असर देखने को मिला है....

Jamtara
खराब चापाकलों की हुई मरम्मत

Jamtara: नारायणपुर प्रखंड के चेरकपानी गांव में पेयजल संकट को लेकर प्रकाशित News Wave की खबर का असर देखने को मिला है. उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर पीएचडी विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के तीनों खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करवा दी है.

गौरतलब है कि गांव के ग्रामीण डोभा और चुआं का पानी पीने को मजबूर थे. खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर खराब चापाकलों को दुरुस्त किया. चापाकल चालू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है तथा जिला प्रशासन और विभाग के प्रति आभार जताया है.

यह भी पढ़ें: बोकारो: जियाडा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर पीसीसी/एलएसी बैठक में 13 मामले में लिया निर्णय

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *