NewsWave Desk : भारतीय सुरक्षा बलों ने जम्मू के कठुआ में आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है. इसके साथ ही भारतीय सेना को इस जगह से दो ग्रेनेड भी मिले है. मामला कठुआ के सुफैन इलाके का है. जहां सुरक्षा बलों ने आंतकवादियों की मदद करने वाले ग्राउंड वर्कर से पूछताछ की. इस दौरान ग्राउंड वर्कर ने आतंकियों के ठिकाने और हथियार छिपाने की जानकारी दी. इस पूछताछ के दौरान ग्राउंड वर्कर ने बताया कि सुफैन के जगंलों में आतंकियों का ठिकाना है. जहां हथियार छुपाया जाता है. इस पूछताछ के बाद भारतीय सैन्य बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसमें आंतकी ठिकाने को ध्वस्त किया. साथ ही ग्रेनेड बरामद किया. बता दें अमरनाथ यात्रा को लेकर भारतीय सुरक्षा बल मुस्तैदी से तैनात है. इसके लिये सीमा क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में लगातार तलाशी अभियान और गश्ती की जा रही है.
अमरनाथ यात्रा की सेना प्रमुख ने की समीक्षा
अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का सातवां जत्था जम्मू बेस कैंप से रवाना हो गया. इसके लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला. वहीं, भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सेना की तैयारियों का जायजा लिया.

ALSO READ : महाराष्ट्र में आधी रात कांपी धरती, 2 घंटे में आए भूकंप के 4 झटके, लोगों में दहशत


