Click Here
Click Here
Click Here

इंडियन रोटी बैंक के 10 वर्ष पूरे, नि:शुल्क डिजिटल क्लास को मिला नया स्वरूप

Palamu : सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में कार्यरत इंडियन रोटी बैंक (IRB) ने अपने सेवा के 10 वर्ष पूर्ण होने...

Digital education will give new wings to children

Palamu : सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में कार्यरत इंडियन रोटी बैंक (IRB) ने अपने सेवा के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उड़ान एजुकेशन के तहत संचालित नि:शुल्क डिजिटल क्लास के नवीन स्वरूप का शुभारंभ किया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीकी ज्ञान और सर्वांगीण विकास से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया. कार्यक्रम में आईआरबी के दिल्ली प्रदेश संरक्षक देवेश तिवारी, झारखंड प्रदेश संरक्षक सोनू सिंह नामधारी, संत मरियम आवासीय विद्यालय के निदेशक सह ‘माटी के लाल’ अविनाश देव समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. राष्ट्रीय सह-संयोजक दीपक तिवारी एवं डिजिटल क्लास की संचालिका दुर्गा तिवारी ने देवेश तिवारी का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत किया.

डिजिटल शिक्षा से बच्चों को मिलेगा नया उड़ान, बोले देवेश तिवारी

मुख्य अतिथि देवेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है. ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की मांग है. उन्होंने कहा कि उड़ान एजुकेशन के माध्यम से बच्चों को तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें. झारखंड प्रदेश संरक्षक सोनू सिंह नामधारी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से नि:शुल्क डिजिटल क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा का लाभ मिल रहा है. अब इसे और अधिक आधुनिक एवं प्रभावी स्वरूप में संचालित किया जाएगा. इसके तहत बच्चों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई, नई तकनीकों की जानकारी तथा विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझाने की विशेष शिक्षण पद्धति अपनाई जाएगी. साथ ही कला, खेलकूद, व्यक्तित्व विकास, व्यवहारिक ज्ञान और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.

शिक्षा के साथ नेतृत्व और संस्कार गढ़ने का संकल्प

राष्ट्रीय सह-संयोजक दीपक तिवारी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों में रचनात्मकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है. नई पहल के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा और उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे. कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इंडियन रोटी बैंक द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया. उन्होंने कहा कि संस्था ने जरूरतमंदों की सेवा के साथ-साथ शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है. इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और समाज के समग्र विकास के लिए इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

Also Read : कुटुंब न्यायालय की पहल से सुलझा पारिवारिक विवाद, लंबे समय बाद दंपति ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *