Click Here
Click Here
Click Here

पाकुड़: नशा मुक्ति को लेकर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक, दिलाई गई शपथ

Pakur: पाकुड़ सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामचंद्रपुर में बुधवार को झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान...

Pakur: पाकुड़ सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय रामचंद्रपुर में बुधवार को झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडे के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा वंदना किरो की उपस्थिति में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नशा मुक्ति जागरूकता के साथ-साथ पोक्सो एक्ट, डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट की भी जानकारी दी गई. इस अवसर पर सचिव रूपा वंदना किरो ने छात्र-छात्राओं से कहा कि समाज में नशा को हटाना जरूरी है. नशाखोरी से समाज एवं परिवार बिखर जाता है. इसलिए हम सबों को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है.

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: पुर्तगाल की धमाकेदार जीत, रोनाल्डो ने दिखाया दम, इंग्लैंड को घाना ने ड्रॉ पर रोका, कोलंबिया नॉक आउट में

सभी लोगों के सहयोग से नशा मुक्त बनेगा समाज

इस अवसर पर मुख्यालय डीएसपी उज्जवल कुमार साहा ने कहा कि आज हमारा समाज नशा के चलते बर्बाद हो रहा है. सभी को मिलकर नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाना है, तभी हम बेहतर समाज बना सकते हैं. इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई. मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ, पंचायत के मुखिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी, शिक्षक, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: रांची में अधिकारियों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, सड़क एवं पेयजल योजनाओं में तेजी लाने की उठाई मांग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *