गुमला-सिसई रोड में सघन जांच अभियान, ₹1.09 लाख का वसूला गया जुर्माना

Gumla: सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया. उपायुक्त दिलेश्वर महतो...

Gumla-Sisai Road
गुमला-सिसई रोड में सघन जांच अभियान

Gumla: सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया. उपायुक्त दिलेश्वर महतो के निर्देश के आलोक में, बुधवार को जिला परिवहन विभाग ने सभी प्रकार के वाहनों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया, जिससे वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों के बीच हड़कंप मच गया.

चालकों में मची अफरा-तफरी

जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में विभाग की टीम ने गुमला-सिसई मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा. इस विशेष अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल ₹1,09,000 (एक लाख नो हजार रुपये) का जुर्माना वसूला गया.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: बड़कागांव में अपराधियों का उत्पात, कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा में आगजनी, राहुल दुबे गैंग ने लिया जिम्मा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *